Nail Art Designs: स्मोकी ऑम्ब्रे नेल आर्ट से दें हाथों को ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक, दिखेंगे दोगुना सुंदर

By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2025

हाथों को सुंदर और खूबसूरत दिखाने के लिए हम अक्सर नेल पेंट चेंज करते हैं। लेकिन अगर आप अपने हाथों को क्लासी और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं। तो आप हाथों में स्मोकी ऑम्ब्रे नेल आर्ट भी करवा सकती हैं। नेल आर्ट करवाने से न सिर्फ आपके नेल्स आकर्षक लगते हैं, बल्कि आपके हाथ भी दोगुना सुंदर नजर आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह के स्मोकी ऑम्ब्रे डिजाइन वाले नेल आर्ट को क्रिएट कर सकती हैं, जिससे आपके हाथों की खूबसूरती दोगुना बढ़ जाए।

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: सिल्वर ज्वेलरी के साथ चाहिए क्लासी लुक, फॉलो करें ये स्मार्ट मेकअप हैक्स

3 डी स्मोकी ऑम्ब्रे नेल आर्ट

हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप 3 डी डिजाइन स्मोकी ऑम्ब्रे डिजाइन वाली नेल आर्ट भी करवा सकती हैं। इससे आपके हाथ काफी ज्यादा सुंदर लगेंहे। इसमें आपके नेल्स पर डबल कलर चूज करना है। फिर 3 डी डिजाइन को क्रिएट करने के बाद ग्लॉसी कलर करना है।

सिंपल स्मोकी ऑम्ब्रे नेल आर्ट

स्मोकी ऑम्ब्रे नेल आर्ट करने के लिए आप सिंपल स्मोकी ऑम्ब्रे नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इस नेल आर्ट से आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी। आप किसी भी खास इवेंट के लिए सिंपल स्मोकी ऑम्ब्रे नेल आर्ट करवा सकती हैं। यह नेल आर्ट कराने के बाद आपको कलर दोबारा चेंज नहीं करवाना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।