Fashion Tips: पार्टी में साड़ी को देंगे नया अंदाज़, ये ब्लाउज लटकन डिज़ाइन बढ़ाएंगे आपकी शान

By अनन्या मिश्रा | Nov 26, 2025

अगर आप भी हर बार की तरह इस बार भी पार्टी लुक को खास बनाना चाहती हैं और इस बार साड़ी पहनने की सोच रही हैं। तो यह खबर आपके लिए बेस्ट है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ब्लाउज के लटकन डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपने ब्लाउज में शामिल कर अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। वहीं इस बार पार्टी में भीड़ से हटकर दिख सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन लटकन के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Peacock Design Bangles: हाथों की रौनक बढ़ाएंगे मोर डिजाइन वाले कड़े, हर मौके पर पाएं शाही अंदाज़

पोम पोम्पस लटकन डिजाइन 

साड़ी लुक में भीड़ से अलग दिखने के लिए आप किसी भी डिजाइनर ब्लाउज में इस तरह की खूबसूरत पोम पोम्पस लटकन डिजाइन लगवा सकती हैं। इस तरह की लटकन आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों पर मिल जाएंगी। इसमें आपको और भी कलर मिल जाएंगे। आप इस तरह के लटकन को ब्लाउज के बैक पर डोरी के साथ लगा सकती हैं।

रफल शेप लटकन डिजाइन

अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप खूबसूरत रफल शेप लटकन डिजाइन भी अपने ब्लाउज के साथ शामिल कर सकती हैं। इस तरह की लटकन आपके ब्लाउज को खूबसूरत बना देगी। आप इस तरह की लटकन को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगहों से खरीद सकती हैं।

बीड और टसल लटकन डिजाइन 

अगर आप भी भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप बीड और टसल लटकन डिजाइन को अपने ब्लाउज में शामिल कर सकती हैं। आप चाहें तो ब्लाउज के बैक साइड पर ऐसी लटकन को शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इसके साथ ही आप साड़ी के कोने पर भी इस तरह की लटकन को लगा सकती हैं। यह लटकन आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: India की Long Range Land Attack Cruise Missile किन किन देशों तक जाकर तबाही मचा सकती है?

INDIA ब्लॉक में ज़हर किसने घोला? DMK का कांग्रेस पर सीधा वार, राहुल गांधी को बताया अपरिपक्व

Health Tips: Prostate Cancer बन रहा Silent Killer, शर्म और अनदेखी बन रही जानलेवा वजह, जानें Doctors Warning

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!