क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 16, 2026

NEET UG पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार काफी सख्त नजर आ रही है। अब NEET UG की दोबारा परीक्षा का ध्यान रखकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाई जाएगी। बता दें कि ये परीक्षा 21 जून को होनी है और सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक लगा दी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि, "इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 A के तहत एक निर्देश जारी किया है। इसके जरिए भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म का एक्सेस एक तय और सीमित समय के लिए किया गया है। परीक्षा की अवधि को ध्यान में रखकर नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का समय शामिल हैं।"

'30 जून तक बंद रहेगा मैसेज एडिटिंग फीचर'

NTA ने बताया है कि, "निर्देश में प्लेटफॉर्म से कहा गया है कि वह भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज के लिए 'मैसेज-एडिटिंग' फीचर को एक तय समय (30 जून 2026) तक बंद कर दें। वैसे यह कदम उस खास फीचर को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में घटना के बाद 'पेपर लीक' के सबूत गढ़ने के लिए किया जाता रहा है।"

प्रमुख खबरें

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका

Meerut Air Show: IAF की Suryakiran टीम ने आसमान में बिखेरे तिरंगे के रंग

UP Elections से पहले मायावती को झटका, पूर्व मंत्री के बेटे मयंक द्विवेदी SP में शामिल

Shimla में HPU गेट पर SFI और ABVP कार्यकर्ताओं में हिंसक भिड़ंत, 5 छात्र अरेस्ट