अमिताभ बच्चन ने परोपकारी कार्यों के ब्योरे देते हुए कहा- प्रत्येक व्यक्ति का प्रयास मायने रखता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने दान के लिए ऑक्सीजन सांद्रक और वेंटिलेटर खरीदने की ‘‘कठिन” प्रक्रिया को शुक्रवार को साझा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग में प्रत्येक व्यक्ति का प्रयास मायने रखता है। दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा में देखभाल केंद्र के बारे में सूचना देते हुए बच्चन ने कहा कि केंद्र में फिलहाल 300 बिस्तर हैं जिन्हें बढ़ाकर 400 किया जाएगा। गुरुद्वारा में देखभाल केंद्र बनाने के लिये उन्होंने दो करोड़ रुपये दान दिए हैं। अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “ यह केंद्र मुफ्त में सहायता उपलब्ध करा रहा है- बिस्तर की सुविधा, भोजन, दवा और सभी के लिए चिकित्सीय देखभाल।”

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ईद उल फितर के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी

उन्होंने बताया कि अब तक 10 वेंटिलेटर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और शहर के कुछ निगम अस्पतालों को भेजे गए हैं, जबकि शेष बचे वेंटिलेटर 25 मई तक प्राप्त होंगे और जरूरतमंद अस्पतालों को वितरित किए जाएंगे। इससे पहले हफ्ते की शुरुआत में, बच्चन ने कोविड-19 राहत के लिए और साथ ही किसानों एवं पुलवामा आतंकवादी हमले के शहीदों के लिए किए गए परोपकारी कार्यों का ब्योरा दिया था। यह ब्लॉग सोशल मीडिया पर उनके आलोचकों द्वारा की जा रही टिप्पणियों की प्रतिक्रिया के रूप में आई है, जो देश में गंभीर स्वास्थ्य संकट के बीच लोगों की मदद नहीं करने के लिए हस्तियों की आलोचना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन