सभी को सुनने व समझने का बराबर अवसर देना ही सच्ची संसदीय परंपरा: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2023

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि ‘‘जहां सत्ता का अभिमान हो, विपक्ष का मान नहीं हो, ऐसी संसद के उद्घाटन में क्या जाना।’’ यादव ने ट्वीट किया, भाजपाइयों द्वारा संसद का दिखावटी उद्धाटन नहीं, बल्कि वहाँ पर लिखे ‘श्लोकों’ की मूल भावना को समझना, सभी को सुनने व समझने का बराबर अवसर देना ही सच्ची संसदीय परंपरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां सत्ता का अभिमान हो परंतु विपक्ष का मान नहीं, वो सच्ची संसद हो ही नहीं सकती, उसके उद्घाटन में क्या जाना।

इसे भी पढ़ें: YSRCP नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होगी, तेदेपा अभी फैसला करेगी

गौरतलब है कि 19 विपक्षी दलों ने बुधवार को ऐलान किया कि वे संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे। उन्होंने मांग की है कि नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर