टिकटॉक को अमेरिकी खरीदार खोजने के लिए 75 दिन का और समय दे रहा हूं:ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह टिकटॉक के संचालन को अमेरिका में 75 दिन और जारी रखने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, ताकि उनके प्रशासन को इस सोशल मीडिया मंच को अमेरिकी स्वामित्व में लाने के लिए समझौता करने के वास्ते और समय मिल सके।

कांग्रेस ने आदेश दिया था कि 19 जनवरी तक मंच को चीन से अलग कर दिया जाए या राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर अमेरिका में प्रतिबंधित कर दिया जाए, लेकिन ट्रंप ने इसे जारी रखने के लिए एक समझौते पर बातचीत करने की मांग करते हुए समय सीमा को इस सप्ताहांत तक बढ़ाने के लिए एकतरफा कदम उठाया।

ट्रंप ने हाल ही में लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट में हिस्सेदारी खरीदने की मांग करने वाली अमेरिकी कंपनियों की ओर से कई प्रस्तावों पर विचार किया है, लेकिन चीन की बाइटडांस, जो टिकटॉक और इसके करीबी एल्गोरिदम का मालिक है, ने जोर देकर कहा है कि उसका मंच बिक्री के लिए नहीं है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ