राप्ती नदी की तरह भारतीय ज्ञान परंपरा को सींच रहा है गोरखपुर विश्वविद्यालय : राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

गोरखपुर (उप्र)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (गोरखपुर विश्वविद्यालय) के पहले पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा को राप्ती नदी की तरह सींच रहा है। विश्वविद्यालय में आयोजित पहले पुरातन छात्र सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘ गोरखपुर विश्वविद्यालय भारतीय ज्ञान परंपरा को राप्ती नदी की तरह सींच रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दुनिया में जहां कहीं भी जाता हूं मेरी पहचान गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में होती है। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर शहर राप्ती नदी के किनारे बसा है और इसका आध्यात्मिक और सांस्‍कृतिक महत्‍व है।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल