ग्लास ट्रस्ट को शायद कोई पैसा न मिले, बायजू पर सिर्फ 20 करोड़ रुपये का ऋण दावा: Raveendran

By Prabhasakshi News Desk | Sep 09, 2024

नयी दिल्ली । थिंक एंड लर्न को हो सकता है कि विवादित 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर के सावधि ऋण ‘बी’ के लिए किसी राशि का भुगतान न करना पड़े। बायजू ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी को यह राशि ग्लास ट्रस्ट को चुकानी है, जो अमेरिकी स्थित ऋणदाताओं का प्रतिनिधित्व करती है। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बायजू रवींद्रन ने यह जानकारी दी। उन्होंने पीटीआई-को दिए साक्षात्कार में कहा कि दिवाला समाधान पेशेवर (आईआरपी) के अनुसार बायजू पर सत्यापित ऋण दावा अब केवल 20 करोड़ रुपये है। 

रवींद्रन ने कहा कि टीएलबी एक कारोबारी साधन (ट्रेडेड इंस्ट्रूमेंट) है, जो इस समय लगभग 20 सेंट पर कारोबार कर रहा है, जिससे कंपनी के कर्ज का वर्तमान मूल्य 24 करोड़ डॉलर हो जाता है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘जिस तरह से वे (ग्लास ट्रस्ट) काम कर रहे हैं, उन्हें कोई पैसा नहीं मिलने वाला है। वे इसे केवल शून्य मूल्य पर गिरा सकते हैं।’’ इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए ग्लास ट्रस्ट को भेजे गए ईमेल का खबर को लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला था।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026