Glenmark को जेनेरिक टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट के लिए यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

नयी दिल्ली। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे जेनेरिक टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मंजूरी मिल गई है। इसका इस्तेमाल मध्यम से गंभीर ऐटोपिक डरमैटिटिस के उपचार के लिए किया जाता है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट 0.03 प्रतिशत, प्रोटोपिक ऑइंटमेंट के सामान्य संस्करण, लियो फार्मा एएस के 0.03 प्रतिशत के लिए मंजूरी दी है। ग्लेनमार्क का टैक्रोलिमस ऑइंटमेंट 0.03 प्रतिशत, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स इंक (अमेरिका) द्वारा अमेरिका में वितरित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी