IPL 2025: सस्ते में निपटे ग्लेन मैक्सवेल, पंजाब किंग्स ने महज 4.2 करोड़ में खरीदा

By Kusum | Nov 24, 2024

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में सस्ते में निपट गए। दरअसल, मैक्सवेल पर बड़ी बोली की संभावना थी लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें सस्ते में निपटा दिया। उन्हें पंजाब ने महज 4.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वहीं 36 वर्षीय क्रिकेटर से पुरानी फ्रेंचाइजी आरसीबी ने पूरी तरह से उनसे मुंह मोड लिया। 


मैक्सवेल का नाम नीलामी में आया तो कुछ देर तक किसी फ्रेंचाइजी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया। हैदराबाद ने पहली बोली लगाई। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स आगे आई। दोनों के बीच बिडिंग वॉर थोड़ी देर चली और पंजाब ने एंट्री मार ली। पंजाब ने आखिरी बोली 4.2 करोड़ की लगाई और मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ लिया। 


आरसीबी ने मैक्सवेल के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में 10 मैचों में महज 52 रन ही बनाए थे। आरसीबी ने मैक्सवेल को आईपीएल 2021 से पहले 14.25 करोड़ में खरीदा था। वह 2022 में 11 करोड़ में आरसीबी के साथ जुड़े और पिछले सीजन तक खेले। आरसीबी ने ऑक्शन से पहले केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया। 

प्रमुख खबरें

अब सैनिक चला सकेंगे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स, पर लाइक-कमेंट करने पर रहेगी पाबंदी

नए साल 2026 में घर में सकारात्मकता का वास, इन 5 वास्तु उपायों से दूर होंगी सारी नकारात्मकता

Kitchen Cleaning Hacks: किचन चिमनी की चिकनाई पल भर में गायब, बिना जाली निकाले चमकाएं नई जैसी, जानें ये सीक्रेट हैक

अटल की 101वीं जयंती पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, PM मोदी ने किया महान नायकों को नमन