Thiruvananthapuram में दिसंबर में आयोजित किया जाएगा वैश्विक आयुर्वेद मेला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2023

मौजूदा समय में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने में आयुर्वेद के सामर्थ्य को दुनिया के सामने लाने के उद्देश्य से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक से पांच दिसंबर के बीच वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव (जीएएफ 2023) के पांचवे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। विदेश एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएएफ 2023 की थीम ‘‘स्वास्थ्य सेवा में उभरती चुनौतियां तथा पुनरुत्थानशील आयुर्वेद’’ है। मुरलीधरन आयोजन समिति के अध्यक्ष भी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन आयोजन समिति के प्रमुख संरक्षक हैं।

मुरलीधरन ने कहा कि यह बात महत्वपूर्ण है कि जीएएफ 2023 ऐसे वक्त में हो रहा है जब केन्द्र सरकार गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए आयुर्वेद को एक संपूर्ण प्रणाली के तौर पर स्थापित करने के गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में इस बात के भी प्रयास किए जाएंगे कि आयुर्वेद को पर्यटन के साथ कैसे जोड़ा जाए, इससे केरल के विकास में बहुत योगदान मिल सकता है। मुरलीधरन ने कहा,‘‘ आयुर्वेद पहले से ही केरल में पर्यटन का अहम हिस्सा है। इसका पर्यटन के क्षेत्र से आने वाले राजस्व में अच्छा खासा हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

मुरुड बीच पर 14 छात्रों के डूबने के केस में Bombay High Court ने रद्द की FIR

Para Asian Games 2026 | बैडमिंटन में भारत का दबदबा, नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार ने जीते स्वर्ण पदक

Congress का केंद्र पर हमला, China के साथ बढ़ता ट्रेड डेफिसिट आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा

जो देश अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर सकता...: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कारगिल युद्ध का कराया अहसास