वैश्विक संकेतों, रुपये के रूख से तय होगी बाजार की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2018

 नयी दिल्ली। अमेरिका-चीन के व्यापार संबंध, ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के रुख, कच्चे तेल की कीमतों तथा रुपये के उतार-चढ़ाव से इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने और रिजर्व बैंक के नए गवर्नर की नियुक्ति का काम तेजी से होने से शेयर बाजारों में ‘राहत भरी तेजी’ भी देखने को मिल सकती है क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि सरकार नकदी की स्थिति को सुधारने के लिए और कदम उठाएगी। 


यह भी पढ़ें: शीर्ष दस में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 42,513 करोड़ रुपये बढ़ा

वैश्विक मोर्चे पर बात की जाए तो फेडरल रिजर्व की एफओएमसी की बैठक सप्ताह के मध्य में होनी है। इससे 2019 में अमेरिकी केंद्रीय बैंक के रुख का अंदाजा लगेगा। विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशकों की निगाह अमेरिका चीन व्यापार संबंधों पर भी रहेगी। ओपेक और रूस जनवरी से कच्चे तेल का उत्पादन घटाने पर सहमत हुए हैं। इसके बावजूद कच्चे तेल के दाम नीचे आए हैं क्योंकि अमेरिकी शैल तेल का उत्पादन बढ़ा है।बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 288 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 35,962.93 अंक पर पहुंच गया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह