केंद्रीय बैंक स्वतंत्रता पर वैश्विक एकजुटता, जेरोम पॉवेल के समर्थन में उतरे दिग्गज

By Ankit Jaiswal | Jan 14, 2026

वैश्विक मौद्रिक नीति की दुनिया में एक असामान्य लेकिन अहम घटनाक्रम सामने आया हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, दुनिया की दस प्रमुख मौद्रिक संस्थाओं के प्रमुखों ने सार्वजनिक रूप से अमेरिकी केंद्रीय बैंक प्रमुख के समर्थन में एकजुटता दिखाई हैं। यह समर्थन ऐसे समय आया है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने यह कहा कि उन पर ब्याज दरों में कटौती को लेकर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि इस समूह में क्रिस्टीन लागार्डे, एंड्रयू बेली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्ज़रलैंड, ब्राज़ील, दक्षिण कोरिया और स्वीडन के केंद्रीय बैंक प्रमुख शामिल हैं। इन सभी ने एक स्वर में कहा कि जेरोम पॉवेल ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखकर किया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम तब सामने आया जब पॉवेल ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उन पर ब्याज दरों में गहरी कटौती के लिए दबाव डाला जा रहा हैं। पॉवेल का कहना है कि फेड की इमारत के नवीनीकरण में लागत बढ़ने को आधार बनाकर उन्हें आपराधिक कार्रवाई की धमकी तक दी गई, जबकि असल उद्देश्य मौद्रिक नीति को प्रभावित करना है।

बता दें कि दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद अमेरिका में प्रभावी ब्याज दर 3.64 प्रतिशत पर हैं और अधिकांश वैश्विक विश्लेषकों का मानना है कि मजबूत श्रम बाजार को देखते हुए अगली बैठक में दरों को स्थिर रखा जा सकता हैं। इसके बावजूद राजनीतिक स्तर पर दबाव जारी हैं, क्योंकि कम ब्याज दरों से सरकारी घाटे की फंडिंग सस्ती हो जाती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस पहल में दुनिया की दस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के अधिकांश केंद्रीय बैंक शामिल रहे, लेकिन भारत, चीन, जापान और रूस इसमें शामिल नहीं हुए हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक से इस विषय पर पूछे गए सवालों का समाचार लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

Oman के पास भारतीय जहाज संकट में, 14 क्रू मेंबर्स की जिंदगी दांव पर, मदद को आगे आई US Navy

NEET-UG Re-Exam: CM Dhami सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, Uttarakhand में फ्री बस सफर का ऐलान

चेहरे के Open Pores से हैं परेशान? अपनाएं यह 3-Step Skin Care Routine, दिखेगा असर

Udhampur की अभिलाषा बनीं मिसाल, Spice Business से स्थानीय महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर