Priyanka Chopra Birthday: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा मना रहीं 43वां जन्मदिन, ऐसा रहा एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Jul 18, 2025

सिनेमा में जब भी असली टैलेंट की बात होती है, तो प्रियंका चोपड़ा का नाम जरूर लिया जाता है। आज यानी की 18 जुलाई को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि वह मेहनत और जुनून की मिसाल हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हर किरदार दिल से निभाया। उन्होंने अपनी हर फिल्म से यह साबित किया कि वह खूबसूरत होने के साथ टैलेंटेड भी हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

भारत के जमशेदपुर में 18 जुलाई 1982 को प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था। प्रियंका को बचपन से ही एक्टिंग से ज्यादा लगाव था। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और देश-विदेश में अपनी पहचान बनाईं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी मेहनत के दम पर आज वह टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। 

अपनी शर्तों पर चुनीं फिल्में

बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने कई जोखिम उठाए, फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका चोपड़ा ने विलेन का रोल कर सबका दिल जीत लिया था। इस दौर में एक्ट्रेस निगेटिव रोल करने से डरती थीं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ इस मानसिकता के खिलाफ गईं, बल्कि दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रहीं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'बर्फी' में एक ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनेत्री का एक भी डायलॉग नहीं था, लेकिन आज भी लोग इस किरदार को प्रियंका की बेस्ट परफॉर्मेंस मानते हैं।

जीते कई अवॉर्ड

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम कई फिल्म फेयर अवॉर्ड्स, नेशनल फिल्म अवॉर्ड और जो पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड्स शामिल हैं। वहीं साल 2016 में भारत सरकार द्वारा प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से नवाजा गया था।

हॉलीवुड जर्नी और शादी

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड जर्नी शुरू की और अधिक वक्त वहीं गुजारने लगीं। इस दौरान वह धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूर होती गईं। प्रियंका हॉलीवुड में काम करने के दौरान निक जोनस से मिलीं और उनका अफेयर शुरू हुई। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी कर ली। वहीं शादी के 4 साल बाद सेरोगेसी की मदद से साल 2022 में वह एक बेटी की मां बनीं। प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया