जिलेटिन फेस मास्क से पायें निखरी त्वचा, ओपन पोर्स से भी मिलेगी निजात

By सूर्या मिश्रा | Nov 22, 2022

क्या आप भी अपने खोये हुए ग्लो को वापस पाना चाहते है या फिर ओपन पोर्स की समस्या ने आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ रखा है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है जिससे आप अपने चेहरे की खोई चमक को वापस पा सकते है। हम बात कर रहे है जिलेटिन की। खानें में जिलेटिन का ज़्यादा उपयोग ठीक नहीं होता है लेकिन यह स्किन केयर के लिए बहुत अच्छा होता है। आप जिलेटिन फेस मास्क का यूज़ करके स्किन के खोये हुए ग्लो को वापस पा सकती है। जिलेटिन फेस मास्क सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। डेड सेल्स को हटाने के लिए इसका उपयोग फेस मास्क के रूप में किया जा सकता है। यह ब्लैकहेड्स  की प्रॉब्लम दूर करने में भी असरदार है और ओपन पोर्स की समस्या भी कम करता है। यह कोलेजन का अच्छा सोर्स है और स्किन का लचीलापन बनाए रखने में मददगार है। रिंकल्स, पिग्मेंटेशन, काले धब्बे, से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। जिलेटिन फेस मास्क आपकी त्वचा को तरोताज़ा बना देता है। 


जिलेटिन फेस मास्क बनाने का तरीका 

अगर आपकी स्किन ग्लो बिलकुल ही खत्म हो गया है तो आप फ्रूट जूस मिक्स फेस मास्क अप्लाई करें

 

जिलेटिन - 1 चम्मच 

ताजे फलों का रस- आधा कप 

इसे भी पढ़ें: विंटर में आपकी स्किन की केयर करेगी कीवी

दोनों को मिक्स करके धीमी आंच पर लगभग पांच मिनट तक गरम करें। थोड़ा गाढ़ा होने पर आंच से हटा लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अगर आप फ्रिज में ठंडा होने को रखते है तो ज्यादा देर तक फ्रिज में ना रखें। ब्रश की सहायता से फेस पर लगायें। 15 मिनट तक लगा रहने दें। मास्क सूखने के बाद आराम से हटायें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए ही फ्रूट जूस चुने अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऑरेंज जूस, अंगूर, टमाटर या गाजर का रस इस्तेमाल कर सकती है। अगर स्किन ड्राई है तो सेब, स्ट्रॉबेरी, नाशपाती का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहें तो फ्रूट्स को मिक्स कर के भी लगा सकती है।


दही और जिलेटिन का फेस मास्क

सर्दियों में आप फ्रूट जूस की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकती है इसके लिए आप एक चम्मच जिलेटिन को दो-तीन चम्मच दही में मिक्स करें इसमें आधा चम्मच मैदा मिक्स करें। इसे अच्छी तरह मिक्स करिये जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाये फेस पर लगायें। 20 मिनट तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। कोई भी मास्क अप्लाई  करने के बाद चेहरे को मॉश्चराइज जरूर करना चाहिए नहीं तो स्किन ड्राई हो जायेगी।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील