विंटर में आपकी स्किन की केयर करेगी कीवी

kiwi face mask
Prabhasakshi
मिताली जैन । Nov 20 2022 9:14AM

ठंड के मौसम में आप कीवी की मदद से फेस मास्क बना सकते हैं। कीवी फ्रूट फेस मास्क में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, यह आपके स्किन कोलेजन को बूस्ट अप करता है, जिससे आपकी स्किन अधिक यंगर नजर आती है।

ठंड के मौसम में स्किन को अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। अमूमन इस मौसम में लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावा आपको कुछ नेचुरल तरीकों को अपनाकर अपनी स्किन को पैम्पर करें। मसलन, इस मौसम में आप कीवी की मदद से फेस मास्क बना सकते हैं। कीवी फ्रूट फेस मास्क में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, यह आपके स्किन कोलेजन को बूस्ट अप करता है, जिससे आपकी स्किन अधिक यंगर नजर आती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विंटर में कीवी की मदद से बनने वाले कुछ फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं-

कीवी और बादाम के तेल से बनाएं फेस मास्क

विंटर में अगर आप अपनी स्किन को अधिक हाइड्रेटिंग बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में कीवी और बादाम के तेल की मदद से फेस मास्क बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

- 1 कीवी

- 3-4 बूंदे बादाम का तेल

- 1 बड़ा चम्मच बेसन 

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स को अपनाकर हल्के मेकअप के जरिए दे सकते हैं चेहरे को एक अच्छा लुक

फेस मास्क बनाने का तरीका-

- सबसे पहले आप कीवी को अच्छी तरह मैश कर लें।

- इसके बाद आप इसमें बादाम का तेल और बेसन डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।

- ध्यान दें कि आप सभी चीजों को बेहद अच्छी तरह मिक्स करें।

- अब आप अपने फेस को क्लीन करके इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

- करीबन 10-15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को वॉश कर लें और फिर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।  

कीवी और एलोवेरा जेल से बनाएं फेस मास्क

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आप कीवी और एलोवेरा जेल की मदद से भी फेस मास्क बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री-

- 1 कीवी

- एक चम्मच एलोवेरा जेल

फेस मास्क बनाने का तरीका-

- सबसे पहले आप एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उसमें से फ्रेश जेल निकाल लें।

- अब आप कीवी को अच्छी तरह मैश कर लें।

- इसके बाद आप कीवी के पल्प और एलोवेरा जेल को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

- अब आप अपने फेस को क्लीन करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

- आप एक दो मिनट के लिए चेहरे पर हल्की सी मसाज करें। इसके करीबन 10 मिनट बाद आप अपने चेहरे को पानी की मदद से धो दें।

कीवी और ऑलिव ऑयल से बनाएं फेस मास्क

यह एक ऐसा फेस मास्क है, जिसे विंटर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जैतून के तेल और कीवी के रस में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन सेल्स को रिजुविनेट करते हैं। साथ ही साथ इससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है और आपकी स्किन अधिक दमकने लगती है।

इसे भी पढ़ें: सांवली स्किन में दिखना है ब्यूटीफुल तो अपनाएं यह आसान मेकअप टिप्स

आवश्यक सामग्री-

- 1 कीवी

- एक चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिल ऑलिव ऑयल

फेस मास्क बनाने का तरीका-

- सबसे पहले आप एक कीवी को मैश करें और पल्प बना लें।

- अब आप इस पल्प में एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर मिक्स कर लें।

- चेहरे को क्लीन करके आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं औरर हल्की मसाज करें। 

- करीबन 15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को पानी की मदद से वॉश कर दें।

- मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़