Gmail में आया धमाकेदार अपडेट, अब नोटिफिकेशन से ही निपटाएं ईमेल

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 24, 2025

हाल ही में तो गूगल जीमेल ऑनलाइन शॉपिंग की डिटेल्स का टैब का फीचर लेकर आया था। इसके बाद फिरसे गूगल जीमेल एक और नया फीचर्स लेकर आ रहा है। गूगल ने अपने यूजर्स को यूजफुल सुविधाएं देने के लिए एक नया अपडेट जीमेल में किया है। आपको बता दें कि, अब एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स को जीमेल नोटिफिकेशन में ही किसी भी ईमेल को सीधे Mark as read करने का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा। आसान भाषा में बताएं तो आपको अब किसी भी ईमेल को रीड हुआ दिखाने के लिए ऐप ओपन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आइए आपको इस अपडेट बारे में बताते हैं- 

आपको बताते चले कि, पहले एंड्रॉयड पर जीमेल नोटिफिकेशन में केवल डिलीट या रिप्लाई देने का क्विक ऑप्शन नजर आता था। हालांकि, अब नए अपडेट के चलते गूगल ने इसमें एक और सुविधा को जोड़ दिया है। कंपनी धीरे-धीरे इसे सभी के लिए रोल आउट करते हैं। गूगल ने बताया है कि यह नया अपडेट आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।

किन लोगों को फायदा होगा

जीमेल के नए फीचर्स से कई लोगों को फायदा भी होगा। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अपने इनबॉक्स में मेल्स को डिलीट या आर्काइव करने के बजाय केवल रीड मार्क करना चाहते हैं। या फिर आप चाहें तो मेल्स की पूरी जानकारी के लिए ईमेल को ओपन करके उसे रीड मार्क कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन में यूजर की प्रोफाइल दिखेंगी

इस अपडेट के बाद यूजर्स को जीमेल ऐप में एक और सुविधा देखने को मिलेगी। जी हां! अब यूजर्स को नोटिफिकेशन में ही ईमेल सेंडर की प्रोफाइल फोटो भी नजर आएगी, ताकि मेल भेजने वाले की आसानी से पहचानना हो जाए।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन