क्रिसमस का शानदार सेलिब्रेशन के लिए जाएं कसोल, नजारा देखकर हो जाएंगे हैरान

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 09, 2024

साल आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। इस आखिरी महीने में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न बनाने के लिए आप भी कहीं बाहर घूमने का प्लान जरुर कर रहे हैं। विंटर में हिल स्टेशन पर घूमने का एक अलग ही मजा आता है। क्रिसमस के दौरान यहा पर एक अलग ही वाइब होती है। अगर आप भी इस दिन कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप हिमाचल प्रदेश के कसोल जा सकता है। 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जाता है, वैसे तो यह ईसाई धर्म का त्योहार है, लेकिन इसे सभी लोग मनाते हैं। अगर आप नववर्ष का जश्न मनाना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। 

वैसे कसोल में कई ट्रैकिंग ट्रेल्स और ऐडवेंचर एक्टिविटीज के लिए लोकप्रिय है। ट्रेकिंग का शौक रखने वाले लोग खीरगंगा, मलाणा और तोश जैसे नजदीकी जगहों पर जाकर ट्रैकिंग शुरु कर सकते हैं। क्रिसमस के दौरान आप यहां पर ट्रैकिंग कर सकते हैं।

कसोल में क्रिसमस कैसे सेलिब्रेट किया जाता है

दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर का इंतजार सबको रहता है। कसोल में इस दौरान खूब पार्टीज अलग-अलग तरह से होती है। यहां पर म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन देखने को मिलता हैं, तो कहीं पर साइलेंट डीजे पार्टी की जाती है। यहां पर कपल्स भी सबसे ज्यादा आते हैं। इस समय आफ यहां के जीवंत कैफे में लोकल खाने का मजा ले सकते हैं। अगर आप दिसंबर जा रहे हैं, तो आप जल्द ही बुकिंग कर लें। 

प्रमुख खबरें

Noida के शाहबेरी फर्नीचर बाजार की दुकान में आग से अल्तमश की मौत, अमन गंभीर

North Korea ने US-South Korea सैन्य अभ्यास को युद्ध का पूर्वाभ्यास बताकर दी चेतावनी

US Court में Abhishek Vijaykumar ने स्वीकार किया बाल शोषण सामग्री रखने का अपराध

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई