गोवा चुनाव: TMC ने जारी किया TMC-MGP गठबंधन का घोषणापत्र, महिलाओं के लिए आरक्षण का किया वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2022

पणजी।तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) नेगोवा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना साझा घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें राज्य में खनन कार्यों को फिर से शुरू करने और नौकरियों तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का वादा किया गया है। खनन कार्य गोवा के लिए राजस्व के मुख्य स्रोतों में से एक हुआ करता था। मार्च 2018 में उच्चतम न्यायालय द्वारा 88 खनन पट्टों को रद्द करने के बाद राज्य में खनन कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई। राज्य में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले गठबंधन सहयोगियों टीएमसी और एमजीपी द्वारा शनिवार को जारी किए गए चुनाव घोषणापत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘‘पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी खनन प्रथाओं को स्थापित करते हुए खनन अनुबंधों और नौकरियों में गोवावासियों के लिए 80 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी।’’

इसे भी पढ़ें: Goa Election 2022 | गृह मंत्री अमित शाह गोवा में रविवार को तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे

घोषणापत्र के अनुसार, टीएमसी-एमजीपी सरकार दो लाख नयी नौकरियां सृजित करके गोवा के सकल घरेलू उत्पाद को मौजूदा 0.71 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.8 लाख करोड़ रुपये करने का प्रयास करेगी। इनमें से 80 प्रतिशत नौकरियां गोवावासियों के लिये आरक्षित होंगी। इसके अलावा सरकारी क्षेत्र की 10 हजार रिक्तियों को तीन साल के भीतर भरा जाएगा। गोवा में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने पिछले महीने सबसे पुरानी स्थानीय पार्टी एमजीपी से गठबंधन किया था। साल 2017 के चुनाव में एमजीपी ने 40 सदस्यीय विधानसभा में तीन सीटें जीती थीं।

प्रमुख खबरें

मैड्रिड में Spain World Cup Victory का भव्य जश्न, 20 लाख प्रशंसकों के साथ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

CJP Protestors की मदद के लिए AAP ने शुरू की हेल्पलाइन, Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Sawan 2026: सावन में तुलसी के ये 5 Remedies बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें Lord Shiva की पूजा का धार्मिक महत्व

Skin Care: सिर्फ सेहत ही नहीं खूबसूरती भी बढ़ाता है यह सुपरफूड, ट्राई करें ये 4 Natural Face Pack