गोवा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी से चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

पणजी। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने शनिवार को राज्य में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जीएफपी ने भाजपा के साथ सत्ता में भागीदारी की थी। लेकिन जुलाई 2019 में पार्टी अध्यक्ष विजय सरदेसाई सहित तीन विधायकों को राज्य मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने के बाद समर्थन वापसले लिया था। तब सरदेसाई प्रमोद सांवत नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री थे।

इसे भी पढ़ें: कोहली के कप्तानी छोड़ने से लेकर सीडीएस के हेलीकॉप्टर क्रैश तक, साल 2021 में इन घटनाओं ने लोगों को चौंकाया

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम चुनाव में साथ जा रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि यह गठबंधन और लोगों को कांग्रेस से जुड़ने को प्रेरित करेगा। मैं निश्चित हूं कि इस चुनाव में लोगों ने भाजपा को खारिज करने का फैसला कर लिया है और वे राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं।’’ राव ने बताया कि सीटों के बंटवारे की विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी। इस मौके पर बोलते हुए सरदेसाई ने कहा कि यह गठबंधन गोवा को ‘निरंकुश’ सरकार से मुक्त कराएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा कि मौजूदा सरकार अधिग्रहण और कब्जे की राजनीति में संलिप्त है जो लोकतंत्र को विषैला बना रहा है और गोवा को भाजपा के भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता सेदोबारा मुक्त करने के लिए नया आंदोलन शुरू करने की जरूरत है।’’ सरदेसाई ने कहा कि समान विचार वाले लोगों को एक साथ आने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी के आवास पर जो शुरुआत हुई थी उसका समापन इस शानदान दिन से हुआ।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन