कांग्रेस विधायक रवि नाइक के बेटे भाजपा में शामिल, विपक्ष ने कहा- गोवा के लोग 2022 में करेंगे व्याख्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

पणजी। गोवा भाजपा द्वारा कांग्रेस के विधायक रवि नाइक के बेटे को पार्टी में शामिल किए जाने वाले कदम की विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की है। भाजपा ने बृहस्पतिवार को राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे की मौजूदगी में रॉय नाइक को पार्टी में शामिल किया। रॉय पोंडा के विधायक और राज्य के पूर्व गृह मंत्री रवि नाइक के बेटे हैं। रॉय का नाम 2013 में सदन समिति की एक रिपोर्ट में आया था। इस समिति की अध्यक्षता तत्कालीन पर्यटन मंत्री फ्रांसिस्को मिक्की पचेको कर रहे थे। समिति ने नेताओं,मादक पदार्थ तस्करों और पुलिस कर्मियों के सबंधों की जांच की थी। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में कोविड-19 से लड़ने के लिए लिया जा रहा भगवान का सहारा, हो रहा महामृत्युंजय मंत्र का जाप 

ट्विटर पर गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गरीश ने कहा, ‘‘इस महामारी से पर्यावरण स्वच्छ हुआ है। कांग्रेस गोवा का अच्छा भविष्य साफ नजर आ रहा है। भाजपा में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। प्रमोद सावंत कोरोना और कोविड के बीच में संशय में हैं। तनावडे रॉय नाइक और रॉय रवि नाइक के बीच फंसे हैं। गोवा के लोग इसकी व्याख्या 2022 में करेंगे।’’ इसी बीच गोवा फॉरवर्ड पार्टी के उपाध्यक्ष दुर्गादास कामत ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस और कोविड-19 को लेकर भ्रमित हैं। वहीं भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष रॉय नाइक और रॉय रवि नाइक को लेकर भ्रमित हैं।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा