Goa: सहपाठियों ने मिर्च पाउडर का स्प्रे किया, 11 छात्राओं को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

पणजी। गोवा के बिचोलिम में एक उच्च माध्यमिक स्कूल में कुछ छात्राओं पर सहपाठी विद्यार्थियों ने शरारत में मिर्ची पाउडर (पेपर) का स्प्रे कर दिया जिससे कम से कम 11 छात्राओं को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब छात्राएं कक्षा में थीं तब यह घटना हुई। उन्होंने कहा, “स्कूल प्रबंधन से मिली शिकायत के मुताबिक, कुछ विद्यार्थियों ने शरारत में छात्राओं पर मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया जिसके बाद कुछ छात्राओं को बेचैनी और सांस लेने में परेशानी शुरू हो गई।” उन्होंने बताया, “शुरू में 11 लड़कियों को बिचोलिम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उनमें से तीन को बाद में मापुसा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

इसे भी पढ़ें: Nuh violence: अदालत ने बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने पार्टी विधायक कार्लोस फरेरा के साथ जिला अस्पताल में छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विद्यार्थी इस तरह का शरारत भरा व्यवहार कर रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ अभिभावकों ने उन्हें बताया कि पिछले शुक्रवार को भी स्कूल में ऐसी ही एक घटना घटी थी, लेकिन वह छोटे पैमाने पर हुई थी।

प्रमुख खबरें

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल

Tarun Tejpal केस: 10 साल की सजा के खिलाफ याचिका पर Supreme Court ने गोवा पुलिस को भेजा नोटिस

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप