गोवा में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिये सभी विकल्पों पर विचार कर रही कांग्रेस: कामत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2022

पणजी|  कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह गोवा में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए हर संभव विकल्प पर विचार करने को तैयार है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दावा पेश करने में विफल रहना इस बात का संकेत है कि भाजपा के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। नतीजे 10 मार्च को घोषित किए गए थे। कामत ने कहा, कांग्रेस गोवा में एक गैर-भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा वोट बंटने के कारण 20 सीटें जीत सकी, जो बहुमत के आंकड़े से एक कम है। कामत ने कहा, जनादेश स्पष्ट रूप से सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ था, जिसका पता इस बात से भी चलता है किभाजपा को 33.31 प्रतिशत वोट मिले। इससे यह स्पष्ट होता है कि 66.69 प्रतिशत मतदाता भाजपा को नहीं चाहते थे।

उन्होंने कहा, “ (परिणाम घोषित होने के) एक हफ्ते बाद भी भाजपा सरकार बनाने में विफल रही है। भाजपा नेतृत्व सिर्फ समय बर्बाद कर रहा है और बार-बार बहाना बना रहा है। कामत ने कहा, “कई विधायकों ने कांग्रेस से संपर्क किया है, हमसे सरकार गठन में नेतृत्व करने का आग्रह किया है।

हम सभी गैर-भाजपा विधायकों से अपील करते हैं कि वे अपने विवेक का इस्तेमाल करें और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएं कि गोवा के लोगों को पूरी तरह से गैर-भाजपा सरकार मिले।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ