गोवा कांग्रेस ने टीएमसी और प्रशांत किशोर के आईपीएसी पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

पणजी। कांग्रेस की गोवा इकाई ने इस तटीय राज्य में भाजपा पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाया और आरोप लगाया कि टीएमसी का एजेंडा राज्य में सत्तारूढ़ दल की मदद करना हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री गहलोत ने खुद के पास रखा गृह, वित्त, IT और संचार विभाग, देखिए किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

आईपीएसी एक चुनाव सलाहकार कंपनी है, जिससे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर जुड़े हुए हैं। राव ने दक्षिण गोवा के क्यूपेम में पत्रकारों से बात करते हुए सवाल किया, ‘‘टीएमसी का एजेंडा भाजपा की मदद करना है। वे अन्य सभी पार्टियों को कमजोर करना चाहते हैं और कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं। वे भाजपा को निशाना क्यों नहीं बना सकते? उन्हें संसाधन कौन मुहैया करा रहा है, पैसा कहां से आ रहा है।’’ राव ने दावा किया, ‘‘आईपीएसी चलाने वाले लोगों का अलग एजेंडा हो सकता है। वे बनर्जी को धोखा भी दे सकते हैं। मुझे नहीं पता कि बनर्जी यह सब जानती हैं या नहीं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John