Goa Court ने आग की घटना वाले नाइटक्लब के दो प्रबंधकों को जमानत दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

गोवा की एक अदालत ने मंगलवार को बर्च बाई रोमियो लेन नाइटक्लब के दो प्रबंधकों को जमानत दे दी। उन दोनों को इस महीने की शुरूआत में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

सिंघानिया (बार मैनेजर) और ठाकुर (गेट मैनेजर) का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विनायक परब ने कहा कि जमानत देते समय अदालत ने कहा कि आवेदक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मामले के तथ्यों से अवगत किसी भी व्यक्ति को कोई प्रलोभन या धमकी नहीं देंगे।

अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि वे दोनों (राजवीर और प्रियांशु) उसकी पूर्व अनुमति के बिना भारत नहीं छोड़ेंगे। परब के अनुसार, अदालत ने निर्देश दिया कि आरोपी जब भी आवश्यकता हो, जांच अधिकारी (आईओ) द्वारा पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे और जारी जांच में सहयोग करेंगे।

जमानत आदेश में कहा गया है, आवेदकों को आरोप पत्र/अंतिम रिपोर्ट दाखिल होने तक, महीने में एक बार जांच अधिकारी या अंजुना पुलिस थाने के मुख्य जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा।

अरपोरा के रोमियो लेन स्थित ‘बर्च बाई रोमियो लेन’ नाइटक्लब में छह दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें क्लब के दो सह-मालिक (गौरव लूथरा और उसके भाई सौरभ) भी शामिल हैं। दोनों को थाईलैंड से स्वदेश वापस लाया गया था।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित