Goa के हवाई अड्डों पर FTI-TTP को केंद्र की मंजूरी, 30 सेकंड में होगा इमिग्रेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

पणजी, पांच अगस्त गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में ‘त्वरित आव्रजन-विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम’ (एफटीआई-टीटीपी) लागू करने को मंजूरी दे दी है। इस पहल के तहत हवाई अड्डों पर स्वचालित ई-गेट के जरिए निर्बाध आव्रजन सुविधा उपलब्ध होगी। खाउंटे ने बताया कि मंगलवार को नयी दिल्ली में अमित शाह और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ हुई बैठक के बाद यह मंजूरी मिली।

मंत्री ने कहा कि इस सुविधा से भारतीय यात्रियों, विशेषकर विदेश में रहने वाले गोवा के लोगों, नाविकों, छात्रों और पेशेवरों का यात्रा अनुभव बेहतर होगा तथा गोवा यात्रियों के लिए पसंदीदा प्रवेश और निकास केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि अगले चरण में विदेशी नागरिकों के लिए भी यह सुविधा शुरू होने पर गोवा को और लाभ मिलेगा। खाउंटे ने कहा, ‘‘गोवा में एफटीआई-टीटीपी लागू होना यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इससे तेज आव्रजन, यात्रियों की सुविधा और हवाई अड्डों पर निर्बाध अनुभव मिलेगा, जिससे गोवा की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी और पर्यटन अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा।’’ उन्होंने प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए इसे गोवा के पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया।

प्रमुख खबरें

Meta ने PM Modi का वीडियो हटाने पर मांगी माफी, ग्लोबल अफेयर्स चीफ Joel Kaplan ने स्वीकारी गलती

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश