मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का दावा, गोवा सरकार कार्यकाल खत्म होने से पहले सभी वन अधिकार मामलों का करेगी निपटारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2022

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल के समाप्त होने से पहले आदिवासी समुदाय के सदस्यों के सभी जरूरी मामलों का वन अधिकार अधिनियम के तहत निपटारा करेगी। वर्तमान भाजपा नेतृत्व वाली गोवा सरकार का कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त होने से पहले अधिनियम के तहत आने वाले सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा। सावंत ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि आदिवासी आबादी को उनके कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलायीं जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी नेताओं को लोगों में इन योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने की पहल करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस