कोरोना महामारी के चलते गोवा नगर पालिका परिषदों के चुनाव स्थगित, नवंबर में समाप्त हो रहा कार्यकाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

पणजी। गोवा में 11 नगर पालिका परिषद के इस साल अक्टूबर में होने वाले चुनाव कोविड-19 प्रकोप के कारण तीन महीने तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। एक शीर्ष मतदान अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गोवा के राज्य चुनाव आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि महामारी के हालात के आधार पर बाद में नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 11 नगरपालिका परिषद के 18 अक्टूबर को प्रस्तावित चुनाव अब तीन महीने तक टाल दिए गए हैं। इन नगरपालिका परिषदों का कार्यकाल आगामी चार नवंबर को समाप्त हो रहा है। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द