गोवा पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का ‘एंबरग्रीस’ बरामद किया, तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025

दक्षिण गोवा में पुलिस ने 10 करोड़ रुपये मूल्य का व्हेल द्वारा उत्सर्जित अपशिष्ट पदार्थ (एंबरग्रीस) बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को संगुएम गांव में एक कार रोकी और 5.75 किलोग्राम ‘एंबरग्रीस’ बरामद किया, जिसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है।

‘एंबरग्रीस’ स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 2 के तहत संरक्षित है। इसका अर्थ है कि भारत में इसके किसी भी उप उत्पाद को रखना या इसका कारोबार प्रतिबंधित है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्हेल द्वारा उत्सर्जित इस अपशिष्ट पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये हो सकती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गोवा के निवासियों साईनाथ शेट (50) और रत्नकांत करापुरकर (55) तथा महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के रहने वाले योगेश रेडकर (40) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि ‘एंबरग्रीस’ कहां से आया, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना