विश्व बैडमिंटन में लक्ष्य, रिया ने टॉप -100 में प्रवेश किया, सिंधु, साइना नौवें स्थान पर बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन और रिया मुखर्जी विश्व बैडमिंटन की मंगलवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में पुरुषों और महिलाओं के एकल वर्ग में क्रमश: 76वें और 94वें स्थान के साथ शीर्ष 100 खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे। बीडब्ल्यूएफ की नवीनतम रैंकिंग में लक्ष्य ने 28 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई, जबकि रिया ने 19 स्थानों का सुधार किया। पिछले रविवार को बासेल में चीन के शी युकी के खिलाफ स्विस ओपन के फाइनल में हारने से पहले ओलंपिक चैंपियन चेन लांग को शिकस्त देने वाले भारतीय खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने भी तीन स्थानों का सुधार किया। वह अब 19वें स्थान पर पहुंच गए और पुरूष एकल रैंकिंग में तीसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी हैं।

इसे भी पढ़ें: स्विस ओपन के फाइनल में रनर-अप रहे साई प्रणीत

पुरुष युगल में सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी 24वें स्थान पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं, जबकि मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी 27वें स्थान पर हैं। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी 23वें स्थान पर बरकरार है, जबकि अश्विनी और रंकीरेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी भी 24वीं रैंकिंग को बचाने में सफल रही।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal