दूसरे राज्यों में फंसे व्यक्तियों को वापस लौटने पर नि:शुल्क पृथक केंद्र में रखा जाएगा: प्रमोद सावंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों के राज्य में पहुंचने के बाद उन्हें नि:शुल्क पृथक केंद्र में रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को ट्वीट करके उन्होंने यह घोषणा की। सावंत ने कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहूंगा कि जो लोग देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं, उन्हें राज्य वापसी के बाद बिना किसी शुल्क के सरकारी केंद्रों में पृथक किया जाएगा। इसके बाद, जब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ जाएगी तो उन्हें घर में पृथक रहने के लिए भेज दिया जाएगा।’’ 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार गोवा सरकार ने राज्य से बाहर फंसे लोगों को लाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है।

प्रमुख खबरें

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड