Viral Video । अनाज की बोरियों की तरह बकरियों को चलते ट्रक से फेंका, चोरों की क्रूरता देखकर हैरान हुए यूजर्स

By एकता | May 02, 2023

हाईवे पर चलते ट्रक से बकरियां चुराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार से वायरल हो रहा है। 23 सेकंड के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। वीडियो में, चोर हाईवे पर चलते हुए एक ट्रक में बकरियों को रोड पर फेंकता नजर आ रहा है। चोर ने एक-एक कर बड़ी ही क्रूरता से आठ बकरियों को ट्रक से नीचे फेंका। फिर ट्रक के पीछे चल रही नीले रंग की गाडी के बोनट पर उतर गया। बकरियां चुराने की ये पूरी घटना चोरों की गाड़ियों के पीछे आ रही एक कार के ड्राइवर ने अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग