गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

नयी दिल्ली, 27 जुलाई सिगरेट निर्माता कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बताया कि करों में बढ़ोतरी के कारण उसका मुनाफा घटा। मोदी एंटरप्राइजेज की प्रमुख कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 356.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शरद अग्रवाल ने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में लागू की गई भारी कर वृद्धि के कारण पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में मुनाफा 44 प्रतिशत घट गया। वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में परिचालन राजस्व दोगुना होकर 3,819.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,813.26 करोड़ रुपये था। कंपनी ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 2,614 करोड़ रुपये का उत्पाद शुल्क दिया।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम