गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हरियाणा के पानीपत में 43 एकड़ जमीन का किया अधिग्रहण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2025

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने हरियाणा के पानीपत में 43 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है जिससे उसे 1,250 करोड़ रुपये से अधिक की आय होने की उम्मीद है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने ‘‘ भूखंड विकास के लिए 43 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है, जिससे 1,250 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व क्षमता होगी।’’

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा, ‘‘ यह परियोजना ‘प्लॉटेड’ (भूखंड) विकास के लिए नए बाजारों में विस्तार करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है। हरियाणा हमारे लिए एक प्रमुख बाजार रहा है, और हम पानीपत में ‘प्लॉटेड टाउनशिप’ विकसित करने के लिए तत्पर हैं...’’ गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल