गोदरेज प्रॉपर्टीज को बेंगलुरु में 30 एकड़ की टाउनशिप से 3,500 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने दक्षिण बेंगलुरु में एक टाउनशिप विकसित करने के लिए 30 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। इस टाउनशिप का अनुमानित राजस्व लगभग 3,500 करोड़ रुपये है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने 3.8 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया है। इससे 2,400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व और 20 लाख वर्ग फुट अतिरिक्त विकास क्षमता प्राप्त होगी।

इस अधिग्रहण के साथ 30 एकड़ के टाउनशिप का कुल सकल विकास मूल्य 3,500 करोड़ रुपये होगा। कुल विकास क्षमता 30 लाख वर्ग फुट क्षेत्र है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडे ने कहा कि यह विस्तार कंपनी को उसके टिकाऊ, एकीकृत जीवन के दृष्टिकोण के अनुरूप एक स्थान विकसित करने का अवसर देता है....। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।