Godrej Properties की बंपर कमाई, Q4 Profit 70% उछलकर ₹650 करोड़, निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2026

गोदरेज प्रॉपर्टीज का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 70 प्रतिशत बढ़कर 649.88 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि में 381.99 करोड़ रुपये था। रियल एस्टेट कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय बढ़कर 3,806.65 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,681.06 करोड़ रुपये थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,850.20 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 1,399.89 करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में प्रमुख बाजारों में आवासीय रियल एस्टेट की मांग मजबूत बनी हुई है। कंपनी..उत्कृष्ट डिजाइन, समय पर आपूर्ति और उच्च गुणवत्ता वाले विकास के माध्यम से बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास जारी रखेगी।’’ पिरोजशा ने बताया कि कंपनी ने गत वित्त वर्ष में 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए कई भूखंडों का अधिग्रहण किया।

इससे यह सुनिश्चित होगा कि कंपनी के पास आने वाले वर्ष में भी मजबूत परियोजनाएं प्रक्रियाधीन हों। गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक है।गत वित्त वर्ष में इसकी बिक्री बुकिंग 16 प्रतिशत बढ़कर 34,171 करोड़ रुपये की रही। निदेशक मंडल ने 2025-26 के लिए प्रति शेयर 10 रुपये (200 प्रतिशत) के लाभांश की सिफारिश की है। हालांकि यह वार्षिक आम बैठक में सदस्यों की स्वीकृति के अधीन है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा