Godrej Properties का पहली तिमाही में शुद्ध कर्ज 45 प्रतिशत बढ़कर 5,298 करोड़ रुपये पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

नयी दिल्ली। गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध कर्ज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तिमाही आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 5,298 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी पर यह कर्ज प्रमुख शहरों में जमीन खरीदने के कारण बढ़ा है। निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण के अनुसार, गोदरेज समूह की रियल एस्टेट इकाई गोदरेज प्रॉपर्टीज पर शुद्ध कर्ज 30 जून को 5,298 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च के अंत में 3,649 करोड़ रुपये था। ऋण-इक्विटी अनुपात 0.56 है। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने पिछले साल अप्रैल से नए कारोबार के लिए काफी सक्रियता दिखाई है, जिसके तहत कंपनी काफी जमीन खरीद रही है और जमीन मालिकों के साथ संयुक्त विकास समझौतों (जेडीए) भी कर रही है।

प्रमुख खबरें

SBI UPI डाउनटाइम अलर्ट! 4 सितंबर को 45 मिनट तक ठप रहेंगी यूपीआई सेवाएं, जानिए विकल्प और जरूरी बातें

Pushkar Singh Dhami ने Flying Car स्टार्टअप के लिए सरकारी सहायता के दिए निर्देश

Congo में Ebola का प्रकोप हुआ भीषण, 3000 से अधिक मरीजों की मौत

Indus Waters Treaty के तहत Pakistan ने की भारत से रचनात्मक बातचीत की मांग