Gold-Silver Market में लगी आग, Middle East की एक खबर से कीमतों में आया ज़बरदस्त उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2026

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 2,900 रुपये बढ़कर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। वहीं चांदी 3,500 रुपये चढ़कर 2.54 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के साथ तेल की कीमतों में गिरावट आने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,900 रुपये यानी लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। यह मंगलवार को 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

चांदी की कीमतों में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी आई। इसकी कीमत 3,500 रुपये यानी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 2,54,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। एसोसिएशन के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में इस धातु की कीमत 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। गांधी ने कहा, ‘‘कूटनीतिक सफलता की संभावनाओं के चलते तेल की कीमतों और डॉलर में भारी गिरावट आई। इससे मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं कम हुईं और साथ ही कीमती धातुओं की मांग में तेजी आई।’’

वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोने की कीमत 106.15 डॉलर यानी 2.33 प्रतिशत बढ़कर 4,663.70 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत 3.40 डॉलर यानी 4.68 प्रतिशत बढ़कर 76.24 डॉलर प्रति औंस रही। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में तेज उछाल आया। इसका कारण अमेरिका और ईरान के समझौते की रूपरेखा के करीब पहुंचने की सूचना है।

प्रमुख खबरें

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान