Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2026

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी अगले सप्ताह भी जारी रहने की उम्मीद है।विश्लेषकों ने बताया कि प्रमुख देशों के महंगाई के आंकड़े और पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने की कोशिशों पर सर्राफा बाजार की नजर रहेगी। उन्होंने आगे बताया कि निवेशक अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा चीन के आगामी आर्थिक आंकड़े भी औद्योगिक धातुओं के लिए काफी अहम साबित होंगे।

सितंबर डिलिवरी वाली चांदी की वायदा कीमत 14,268 रुपये या लगभग सात प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इस सप्ताह सोने में जोरदार तेजी देखी गई और यह लगभग छह प्रतिशत चढ़ गया। अमेरिका में रोजगार के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है।’’ उन्होंने आगे कहा कि डॉलर के कमजोर होने से भी कीमती धातुओं में नई खरीदारी को बढ़ावा मिला, जिससे सोना हाल के महीनों में अपनी सबसे मजबूत साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने में सफल रहा।

प्रमुख खबरें

Cabinet ने Green Energy Corridor-3 और गेहूं के MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

Cape Town में 1 अक्टूबर को आएगा ICC World Cup 2027 का पूरा Schedule

Turkey President को भारत का करारा जवाब, SCO में एंट्री ना मिलने पर जानें क्या कहा

India A Women vs Australia A: वैष्णवी शर्मा के छह विकेट से भारत को 322 रन की बढ़त