वैश्विक संकेतों से चांदी वायदा कीमतों में तेजी, जानें आज के रेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

नयी दिल्ली। विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 26 रुपये की तेजी के साथ 46,790 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाली चांदी 26 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 47,790 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 10,252 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, चांदी के मार्च 2020 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 47,606 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 1,220 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.15 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी