सोने-चांदी के भाव में उछाल, जानें क्या रहा आज का भाव?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

नयी दिल्ली। मजबूत घरेलू बाजार के संकेतों के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,401 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। एमसीएक्स में सोना के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 91 रुपये अथवा 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,401 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी जिसमें 16,232 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार से सकारात्मक संकेत लेते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.04 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 1,512 डॉलर प्रति औंस हो गया।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh Birthday: 50 साल, UP CM से Defence Minister तक सत्ता के शिखर पर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने किए 20 IAS अधिकारियों के तबादले, शुभा वर्मा नई श्रम आयुक्त

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत