सोना 33,000 रुपये के पार, चांदी की चमक भी बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

नयी दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 425 रुपये की बढ़त के साथ 33,215 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 170 रुपये की बढ़त के साथ 38,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से पीली घातु की कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,298.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी भी बढ़त के साथ 15.23 डॉलर प्रति औंस पर थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 425-425 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 33,215 रुपये और 33,045 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। शनिवार को सोना 32,790 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: कमजोर घरेलू मांग से सोना 395 रुपये टूटा, चांदी 590 रुपये कमजोर 

आठ ग्राम की गिन्नी के दाम 26,400 रुपये प्रति इकाई पर कायम रहे। चांदी हाजिर 170 रुपये की बढ़त के साथ 38,670 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 594 रुपये के लाभ के साथ 37,753 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

प्रमुख खबरें

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी