Gold Price on 24 August: सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी भी गिरी; जानें क्या हैं आज का रेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव में सोमवार को उतार-चढ़ाव का दौर रहा। अंत में यह मामूली गिरावट के साथ 44 रुपये टूटकर 53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी तरह चांदी भाव भी 206 रुपये घटकर 68,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इससे पिछले सत्र के कारोबार में सोना भाव 53,084 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 68,408 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘ दिल्ली हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोना भाव में उतार-चढ़ाव रहा। इसकी वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में घट-बढ़ होना रही।’’

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात