सोनो की कीमत में हुई गिरावट, जानिए क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

नयी दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 47,375 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 50 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,375 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,165 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,815.90 डॉलर प्रति औंस रह गई।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ