गिर गया है सोने का भाव, जानिए क्या रह गया है 10 ग्राम का भाव?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

नयी दिल्ली। वैश्विक सर्राफा कीमतों में आई मजबूती के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 36 रुपए की मामूली तेजी के साथ 47,509 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार वैश्चिक बाजार में मजबूती से स्थानीय बाजार में सोने में सुधार हुआ। पिछले दिन सोना 47,473 रुपये पर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहनों को गति देने के लिए सरकार उन्नत बैटरी तकनीक पर नीति लाएगी: गडकरी

चांदी भी 454 रुपये के उछाल के साथ 69,030 रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंख् गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,576 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,844 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 27.18 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं