स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग से सोना 170 रुपये चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

नयी दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 170 रुपये की बढ़त के साथ 33,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी 70 रुपये टूटकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने तथा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच धारणा मजबूत रही।वैश्विक स्तर पर सोमवार को न्यूयॉर्क में सोना 0.19 प्रतिशत चढ़कर 1,316.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15.54 डॉलर प्रति औंस रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता के सोने का दाम 170-170 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 33,220 रुपये और 33,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को सोना 80 रुपये मजबूत हुआ था।

इसे भी पढ़ें: आर्सेलर मित्तल को 16% की वृद्धि के साथ 1.19 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा

गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहा। वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 70 रुपये टूटकर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम तथा साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी आठ रुपये के नुकसान से 38,364 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपये और बिकवाल 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। 

प्रमुख खबरें

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Passport यात्रा का दस्तावेज़ है, नागरिकता का नहीं: विदेश मंत्रालय का बड़ा स्पष्टीकरण

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी आज, एक व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का महापुण्य