सोना 550 रुपये उछलकर 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी में 400 रुपये की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपये बढ़कर 97,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

पिछले सत्र में सोने की कीमत 96,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी 400 रुपये टूटकर 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 46.34 डॉलर बढ़कर 3,286.83 डॉलर प्रति औंस हो गया। कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘मंगलवार से शुरू होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक से पहले डॉलर में नरमी के कारण सोना 3,280 डॉलर प्रति औंस हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...बाजार प्रतिभागी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन, जेरोम पावेल की निर्णय के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सतर्कता से नजर रख रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी-चीन व्यापार घटनाक्रमों को लेकर अनिश्चितता से जोखिम भावना सतर्क रहने की संभावना है।’’ चांदी की हाजिर कीमत 1.24 प्रतिशत बढ़कर 32.41 डॉलर प्रति औंस हो गई।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?