सोना 61 रुपये टूटा, चांदी में 146 रुपये की गिरावट के साथ बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2022

विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 61 रुपये टूटकर 52,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 52,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह चांदी भी 146 रुपये के नुकसान से 61,855 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कमजोर रुपये और शादियों के सीजन की वजह से मजबूत हाजिर मांग से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट सीमित रही।’’

प्रमुख खबरें

हम विश्वगुरु नहीं हैं, BJP के दिग्गज नेता Murli Manohar Joshi ने Sanskrit को राष्ट्रभाषा बनाने की उठाई मांग

Premier League में Erling Haaland का चला जादू, Manchester City की जीत से Arsenal का खेल बिगड़ा

India-South Korea का बड़ा ऐलान, 2030 तक व्यापार दोगुना कर $50 Billion पहुंचाने का लक्ष्य

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, West Bengal और Tamil Nadu में 48 घंटे का Dry Day