भक्त ने मन्नत पूरी होने पर तिरुपति मंदिर में दान किए तीन करोड़ के सोने के गहने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2021

तिरुपति। तिरुमला के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पीठासीन देवता वेंकटेश्वर की दिव्य हथेलियों को सजाने के लिए रत्न जड़ित सोने के दस्ताने एक भक्त ने शुक्रवार को भेंट किए। उसने अपनी मन्नत पूरी होने पर ये दस्ताने दान किए।

इसे भी पढ़ें: क्या है थिएटर कमांड, जिसका सपना CDS रावत ने देखा था, अब इस योजना पर क्या असर होगा?

मंदिर के एक अधिकारी ने  को बताया कि तिरुमला में रहने वाले एक परिवार ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्मा रेड्डी को ये दस्ताने सौंपे। अधिकारी ने बताया कि सोने के दस्तानों का भार करीब 5.3 किलोग्राम है अैर इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है, जो पहाड़ी मंदिर के गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर को सुशोभित करेंगे।

प्रमुख खबरें

गोपालगंज के पूर्व डीएम हत्याकांड में Supreme Court ने आनंद मोहन की रिहाई रद की, सरेंडर का आदेश

Astrotalk और AstroSage को चुनौती देने के लिए Jio ने पेश किया AI आधारित JioAstro

Haryana Assembly ने पूर्व मंत्री Phool Chand Mullana और सतविंदर राणा को दी श्रद्धांजलि

US Tariff विवाद पर बोला चीन, गलत नीतियां सुधारे अमेरिका, जवाब देने का हक सुरक्षित