वैश्विक बिकवाली से दिल्ली में Gold Price 2,600 रुपये गिरा, चांदी भी 5,000 रुपये फिसली

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 2,600 रुपये टूटकर 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मजबूत डॉलर के बीच वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के कारण सोने में यह गिरावट आई। इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 128.93 डॉलर या 3.01 प्रतिशत टूटकर 4,156.44 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत 2.96 डॉलर या 4.6 प्रतिशत टूटकर 61.34 डॉलर प्रति औंस रह गई। निवेश मंच मुद्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक, अक्षत सिद्धांत ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज करने के बाद सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया, जिसमें नौसेना की नाकेबंदी हटाने के बदले एक सप्ताह के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने की बात कही गई थी।

वहीं, चांदी का कारोबार 61 डॉलर के आसपास हुआ। इस बीच, ईरान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में उसके प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है, जबकि ट्रंप ने दावा किया था कि उन्हें और बातचीत की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

MCD को Unipole विज्ञापनों से मिले 79 करोड़, खाली पड़े 485 साइटों के नुकसान का ब्योरा नहीं

Tata Trusts ने Tata Sons के पुनर्गठन का दिया प्रस्ताव, RBI से NOC लेने की होगी तैयारी

भारत में Industrial Production अगस्त में 8% बढ़ा Manufacturing सेक्टर 9% उछला

छिपाने से भी नहीं छिपा सच! ईरान जंग में अधमरे हुए US सैनिक